CM Yogi Speech: गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जीवन में सिद्धि का सबसे बड़ा मंत्र स्थिरता है. स्थिरता ही व्यक्ति को स्थितप्रज्ञता की ओर ले जाने का माध्यम बनती है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद संतों, विद्वानों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक-सांस्कृतिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों और विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और प्रेरणा मिली. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई घंटों तक एक ही स्थान पर बैठकर लोगों ने वक्ताओं के विचार सुने, उनका उत्साह बढ़ाया और अपने ज्ञान में वृद्धि की. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसके लिए साधुवाद भी दिया.
ये भी पढ़ें- Amit Shah Punjab Visit: अमित शाह की रैली से पहले हाई अलर्ट पर पंजाब! | Jalandhar High Alert