Amit Shah Punjab Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 30 सितंबर को पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे. यहां परागपुर इलाके में एनएच-44 के किनारे बीजेपी की ओर से आयोजित नशा विरोधी महारैली को वह संबोधित करेंगे. यह रैली बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम के तौर पर आयोजित की जा रही है.
अमित शाह की रैली को लेकर परागपुर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैली स्थल करीब 60-65 एकड़ में फैला है, जबकि 20 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र पार्किंग के लिए रखा गया है. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. बीजेपी की ओर से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जालंधर लाने के लिए करीब 2,000 बसों की व्यवस्था किए जाने की बात भी सामने आई है.
ये भी पढ़ें- Modi Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट और CCEA की बड़ी बैठक! कुछ बड़ा होने वाला है?