Gorakhpur News: CM Yogi ने खेला बास्केटबॉल...वीडियो ने प्रदेशवासियों का जीता दिल

CM Yogi played basketball in Gorakhpur Watch Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2014 से पहले खेल और खेल प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं हुआ करता था. अक्सर इसकी उपेक्षा होती थी. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर न होने की वजह से हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी या तो पलायन करता था या कुंठित होता था लेकिन अब देश में 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जो नई खेल संस्कृति विकसित की है आज वह देखते बनती है.