CM Yogi Singapore Visit : सिंगापुर दौरे पर CM योगी, पहुंचते ही की इन दिग्गज उद्योगपति से मुलाकात

CM Yogi on Singapore Visit met industrialists as soon as he arrived

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही प्रमुख निवेशकों से बातचीत शुरू कर दी. इसी क्रम में उन्होंने टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की.

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देना और विदेशी निवेश आकर्षित करना था.

मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने संप्रभु निवेश भागीदारी के तहत कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा की. इसमें डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की संभावनाओं पर खास जोर दिया गया.