गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी... दबंगों को CM योगी की कड़ी चेतावनी, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती गुंडागर्दी और दबंगई की घटनाओं को लेकर फिर से सख्त रुख अपनाया है. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

CM Yogi directed officials to take strict action against the bullies
Image Source: ANI

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती गुंडागर्दी और दबंगई की घटनाओं को लेकर फिर से सख्त रुख अपनाया है. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए.

जनता दर्शन में लोगों से सीधे संवाद

गोरखपुर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन में लगभग 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर त्वरित समाधान की बात कही और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समाधान शीघ्र और संतोषजनक तरीके से किया जाए. 

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 

सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है. अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले. राज्य में दबंगई की घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री सख्त दिखे. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए.

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्राला में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, 7 श्रद्धालुओं की मौत