हम कहीं भाग नहीं रहे... सहरसा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बोले सीएम नीतीश कुमार, किया बड़ा ऐलान

Nitish Kumar Saharsa: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में सहरसा पहुंचे और कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से बात की और राज्य के विकास पर जोर दिया.

CM Nitish Kumar spoke at a public dialogue program organized in Saharsa  foundation for 125 schemes
Image Source: Social Media

Nitish Kumar Saharsa: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में सहरसा पहुंचे और कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से बात की और राज्य के विकास पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार बहुत पिछड़ा हुआ था, और अपराध का बोलबाला था. लेकिन अब राज्य में कानून का राज है, और विकास की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में सुधार हो रहा है.

रोजगार के लिए बड़े लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, खासकर सात निश्चय योजना के तहत.

नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी.

महिलाओं से संवाद

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जब कुछ महिलाएं बाहर जा रही थीं, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आवाज देते हुए पूछा, "कहां जा रही हैं? हम इतना काम किए हैं, हम कहीं भाग नहीं रहे हैं." इस पर सभा में हल्की मुस्कान भी देखने को मिली.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहरसा में जल्द ही एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. इसके अलावा, तिलावे नदी की उड़ाही का काम जल्द पूरा किया जाएगा और जिले के 201 गांवों में दूध उत्पादन केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

साथ ही, उन्होंने जिले के 141 पंचायतों में सुधा दूध के केंद्र खोलने की योजना भी बनाई. सहरसा में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की. इसके अलावा, जिला मुख्यालय में सेल का "केंद्र ऑफ एक्सीलेंस" भी बनाया जाएगा.

सहरसा में अन्य विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहरसा में विकास के लिए सरकार का विशेष ध्यान है, और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. शाहपुर में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के नोडल सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण का काम देखा और नगर निगम पार्क का उद्घाटन भी किया. वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया.

125 योजनाओं का शिलान्यास

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 512 करोड़ रुपये की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- विराट-रोहित के फैंस की मांग होगी पूरी! कई क्रिकेट बोर्ड ने RO-KO को लेकर BCCI से की ये मांग; जानें पूरी डिटेल