हाफिज सईद के करीबी, लश्कर कमांडर और ISI एजेंट... पाकिस्तान में एक साल में भारत के कितने दुश्मन हुए ढेर?

Terrorist killings Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों और उनके आकाओं के मारे जाने का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले कुछ महीनों में लश्कर-ए-तैयबा और ISI से जुड़े कई बड़े आतंकियों की अलग-अलग जगहों पर हत्या हो चुकी है. कई मामलों में हमलावरों की पहचान अब तक सामने नहीं आई है.

Close associate of Hafiz Saeed Lashkar commander ISI agent enemies of India were killed in Pakistan one year
Image Source: Social Media

Terrorist killings Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों और उनके आकाओं के मारे जाने का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले कुछ महीनों में लश्कर-ए-तैयबा और ISI से जुड़े कई बड़े आतंकियों की अलग-अलग जगहों पर हत्या हो चुकी है. कई मामलों में हमलावरों की पहचान अब तक सामने नहीं आई है.

हाल ही में अल-बद्र के कमांडर बुरहान हमजा की मौत के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. पिछले एक साल में कई बड़े आतंकी कमांडर रहस्यमयी हमलों में मारे गए हैं. आइए जानते हैं पूरी टाइमलाइन...

11 मई 2026

लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर मीर शुक्र खान की पाकिस्तान के क्वेटा में हत्या कर दी गई. उसका शव लावारिस हालत में मिला था. बताया जाता है कि वह युवाओं को संगठन में भर्ती कराने और कट्टरपंथ फैलाने का काम करता था.

27 अप्रैल 2026

लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफ्रीदी को खैबर पख्तूनख्वा में गोली मार दी गई. हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

21 मार्च 2026

मुरीदके स्थित लश्कर मुख्यालय के पास आतंकी बिलाल आरिफ सराफी की हत्या कर दी गई. नमाज के बाद उस पर चाकू से हमला किया गया था.

18 मई 2025

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर के टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया. उसकी मौत के बाद आतंकी नेटवर्क में हलचल मच गई थी.

मार्च 2025

ISI का अंडरकवर एजेंट बताए जाने वाले मुफ्ती शाह मीर की बलूचिस्तान में हत्या कर दी गई. इस घटना ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भी चिंता में डाल दिया था.

28 फरवरी 2025

खैबर पख्तूनख्वा के एक मदरसे में जुमे की नमाज के बाद बड़ा धमाका हुआ. एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की मौत हो गई.

फरवरी 2025

हाफिज सईद के करीबी मौलाना काशिफ अली को खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी.

16 मार्च 2025

लश्कर आतंकी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी की सिंध प्रांत में हत्या कर दी गई. वह हाफिज सईद का करीबी माना जाता था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह 2024 में रियासी में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की साजिश में भी शामिल था.

पिछले एक साल में पाकिस्तान में जिस तरह लगातार आतंकियों और उनके सहयोगियों की हत्या हो रही है, उसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी संगठनों के नेटवर्क पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कई मामलों में अब तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें- Weather: ये तो बस ट्रेलर है, असली गर्मी तो बाकी है... धरती बनेगी धधकती भट्टी! मंडरा रहा अकाल का खतरा