CJP Protest: NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है. प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एसीपी रोहित सतवान और एसीपी विवेक भगत ने पूरे घटनाक्रम का विवरण साझा करते हुए दावा किया कि ड्यूटी के दौरान भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया. इस घटना में एसीपी रोहित सतवान का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एसीपी विवेक भगत गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है. एसीपी विवेक भगत और एसीपी रोहित सतवान अपनी टीम के साथ संसद मार्ग क्षेत्र से टॉलस्टॉय मार्ग की ओर ड्यूटी के लिए बढ़ रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पहले पुलिस टीम पर नारेबाजी शुरू की और फिर पानी की बोतलें तथा अन्य वस्तुएं फेंकनी शुरू कर दीं. देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया गया. एसीपी रोहित सतवान ने बताया कि रास्ते में उन्होंने देखा कि भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को घेर रखा है और उसके साथ मारपीट की जा रही है. उसे बचाने के लिए वह और एसीपी विवेक भगत भीड़ के बीच पहुंचे, लेकिन इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन पर भी हमला कर दिया. उन्होंने दावा किया कि भीड़ लगातार हिंसक होती गई और उन्हें निशाना बनाकर मारपीट की गई.
ये भी पढ़ें- PM Modi on NEET Paper Leak: PM मोदी का एजेंडा साफ...छात्रों को मिलेगा इंसाफ! | CJP Protest Update