Chitrakoot Flood: भारत में कई इलाके, कई शहर, कई राज्यों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल के ऐसे कई इलाके हैं जहां पर लगातार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है. और इसी का असर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भी देखने को मिला. जहां पर तेजी से नदी का पानी बढ़ने के बाद लोग उसमें अचानक से फंस गए. यह लोग राजदारी, देवदारी, वाटरफॉल घूमने के लिए पहुंचे थे. लेकिन अचानक बड़े पानी के वाटर लेवल तेज बहाव के बीच फंस गए. ये तीनों लोग वाटरफॉल से करीब 800 मीटर दूर नदी में नहा रहे थे. और इसी दौरान तेज बारिश के बाद अचानक से पानी का बहाव बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन युद्ध पर दिया शांति का संदेश, कहा- जंग खत्म करनी होगी