‘छाप तिलक’ हुआ रिलीज! अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘Ginny Wedss Sunny 2’ का पहला गाना आया सामने

पोस्टर लॉन्च के बाद से ही फिल्म Ginny Wedss Sunny 2 को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज कर दिया है.

Chhaap Tilak song from Avinash Tiwari and Medha Shankar film Ginny Weds Sunny 2 released
Image Source: Social Media

पोस्टर लॉन्च के बाद से ही फिल्म Ginny Wedss Sunny 2 को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज कर दिया है, जो आते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ऊर्जा से भरपूर और शानदार विज़ुअल्स से सजा यह गाना पारंपरिक संगीत की आत्मा को आधुनिक बीट्स के साथ खूबसूरती से जोड़ता है. गाने में फिल्म के लीड स्टार्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री स्क्रीन पर कमाल की लग रही है. वहीं गाने में रैपर Paradox भी नजर आते हैं, जो अपने खास अंदाज़ से इस ट्रैक में जबरदस्त एनर्जी जोड़ते हैं. तीनों की मौजूदगी गाने के जोशीले अंदाज़ को और भी मज़ेदार बना देती है. गाने का यादगार हुक स्टेप और हाई-एनर्जी मूड इसे डांस फ्लोर और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के लिए तैयार कर रहा है.

‘छाप तिलक’ उभरती सिंगर और कंपोजर  Heer का एक खास बॉलीवुड डेब्यू भी है. इस गाने में उनके साथ रैप सेंसेशन Paradox ने भी अपनी अलग पहचान वाली स्टाइल से चार चांद लगा दिए हैं. पारंपरिक संगीत के प्रभाव को मॉडर्न प्रोडक्शन के साथ मिलाकर इस गाने को एक शानदार और फ्रेश साउंड दिया गया है.

इस गाने का म्यूजिक Heer और Amaan Noor ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल भी Amaan Noor ने लिखे हैं. मेकर्स ने इसे एक हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन ट्रैक के रूप में तैयार किया है, जो इस सीजन का पार्टी और वेडिंग संगीत एंथम बन सकता है.

गाने को लेकर अविनाश तिवारी ने कहा, "म्यूजिक किसी भी फिल्म की कहानी को एक खास टोन देता है. ‘छाप तिलक’ हमारी फिल्म के लिए बिल्कुल वही काम करता है. मुझे उम्मीद है कि यह गाना हर किसी की प्लेलिस्ट में जगह बनाएगा, जैसे मेरी प्लेलिस्ट में बना चुका है. इसे सुनकर आपका डांस करने का मन जरूर करेगा."

मेधा शंकर ने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं कि अब सभी लोग ‘छाप तिलक’ को अनुभव कर पाएंगे. फिल्म का पहला गाना होने की वजह से इसमें एक खास एनर्जी है और मैं खुद भी इसे सुनकर थिरकने से नहीं रुक पा रही हूं. Heer और Amaan ने जो बनाया है वो सच में एक वाइब है, और Paradox के रैप के साथ यह इस सीजन का बड़ा डांस ट्रैक बनने वाला है."

सिंगर और कंपोजर Heer ने कहा, "‘छाप तिलक’ को कंपोज और गाना मेरे लिए आत्मा और डांस फ्लोर के बीच सही संतुलन खोजने जैसा था. यह मेरा पहला बॉलीवुड गाना है और इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. Amaan Noor के साथ म्यूजिक पर काम करना और Paradox का रैप इस गाने को और खास बना देता है."

रैपर Paradox ने कहा, "मैं इस क्लासिक में कुछ नया और अनपेक्षित जोड़ना चाहता था. इस ट्रैक की एनर्जी बेहद ग्रूवी है और मुझे लगता है कि यह फेस्टिव सीजन में बड़ा हिट होने वाला है."

कंपोजर और गीतकार Amaan Noor ने कहा, "जब आप किसी क्लासिक को नए अंदाज़ में पेश करते हैं, तो लिरिक्स को दो दुनियाओं के बीच पुल बनाना पड़ता है. मेरा मकसद इसकी मूल भावना को बनाए रखते हुए इसे नया और फ्रेश बनाना था. Heer की मेलोडी और Paradox के रैप के साथ हमने कुछ खास तैयार किया है."

फिल्म Ginny Wedss Sunny 2 को Zee Studios और Soundrya Production प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म को Vinod Bachchan और Umesh Kumar Bansal ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे Prasshant Jha ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का पहला गाना “छाप तिलक” अब Sony Music पर रिलीज हो चुका है और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही बजने लगा 'धुरंधर 2' का डंका, एडवांस बुकिंग में टूटेगा शाहरुख का रिकॉर्ड?