ChatGPT यूजर्स हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

आजकल, लोग अपने घर से लेकर ऑफिस तक के काम के लिए ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. एआई की मदद से काम करना सुविधाजनक तो है, लेकिन जब बात आती है सुरक्षा की, तो एआई चैटबॉट्स से पासवर्ड जनरेट करना खतरे से खाली नहीं है.

ChatGPT users beware Don't do this or your account will be empty
Image Source: Freepik

आजकल, लोग अपने घर से लेकर ऑफिस तक के काम के लिए ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. एआई की मदद से काम करना सुविधाजनक तो है, लेकिन जब बात आती है सुरक्षा की, तो एआई चैटबॉट्स से पासवर्ड जनरेट करना खतरे से खाली नहीं है. हाल ही में एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि एआई मॉडल्स पासवर्ड जनरेट करते वक्त कुछ खामियां करते हैं, जो आपके अकाउंट को असुरक्षित बना सकती हैं.

एआई से पासवर्ड बनवाने में छिपा खतरा

अगर आप ChatGPT या किसी अन्य चैटबॉट से पासवर्ड जनरेट करवाने का सोच रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. एक रिसर्च में यह पाया गया है कि एआई पासवर्ड तो क्रिएट करता है, लेकिन इन पासवर्ड्स में पैटर्न होते हैं, जो उन्हें अनुमान लगाने में आसान बना देते हैं. उदाहरण के तौर पर, Claude AI ने जो 50 पासवर्ड बनाए, उनमें से केवल 23 पासवर्ड यूनिक थे. इनमें से कई पासवर्ड्स एक जैसे थे और कुछ तो बार-बार रिपीट हुए. ऐसे में, भले ही पासवर्ड देखकर स्ट्रॉन्ग लगे, पर असल में उनमें खामी हो सकती है, जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

रैंडम चीज़ों के लिए एआई का इस्तेमाल न करें

जब भी आप एआई से रैंडम डेटा जैसे पासवर्ड या नंबर क्रिएट करने के लिए कहते हैं, तो एआई का जवाब अक्सर एक जैसा ही होता है. यह टेस्ट किया गया है कि जब भी किसी चैटबॉट से रैंडम नंबर जनरेट करने को कहा जाता है, वह हर बार वही नंबर देता है. इसका मतलब है कि एआई में कुछ ऐसा पैटर्न होता है, जो हमेशा रिपीट होता है. इस वजह से पासवर्ड जैसी संवेदनशील चीज़ों के लिए एआई का उपयोग करना ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसे पासवर्ड्स आसानी से अनुमान लगाए जा सकते हैं.

कमजोर पासवर्ड से हो सकता है बड़ा नुकसान

आज के डिजिटल युग में, हम अपनी सभी बैंकिंग और फाइनेंशियल लेन-देन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करते हैं. यदि आपके पासवर्ड कमजोर हैं, तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट को हैक करना आसान हो सकता है. साइबर अटैकर्स अक्सर ऐसे पासवर्ड्स को निशाना बनाते हैं जो या तो रिपीट होते हैं या जिनमें पैटर्न होता है. ऐसे पासवर्ड्स का अनुमान लगाना आसान होता है और आपकी बैंकिंग जानकारी या अन्य व्यक्तिगत डेटा को खतरे में डाल सकते हैं.

सुरक्षित पासवर्ड के लिए क्या करें?

सुरक्षा की दृष्टि से, पासवर्ड बनाते समय हमेशा यथासंभव रैंडम और जटिल पासवर्ड्स का चयन करें. एक अच्छा पासवर्ड कम से कम 12-16 कैरेक्टर्स का होना चाहिए, जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स का मिश्रण हो. इसके अलावा, पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करने पर विचार करें, जो आपको विभिन्न ऑनलाइन खातों के लिए सुरक्षित पासवर्ड स्टोर करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन, मिलिट्री ग्रेड से लैस, इतनी है कीमत