भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. OpenAI ने अपने पेड सब्सक्रिप्शन ChatGPT GO को अब पूरी तरह फ्री कर दिया है. पहले यह सर्विस केवल सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी भारतीय यूजर्स के लिए एक साल तक मुफ्त कर दिया है. यानी, जिन फीचर्स के लिए यूजर्स को हर महीने 399 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब वे उन्हें बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकेंगे.
ChatGPT GO, OpenAI का एक ऐसा सब्सक्रिप्शन प्लान है जो बेसिक फ्री वर्ज़न से कहीं ज्यादा पावरफुल और एडवांस्ड है. इस प्लान में यूजर्स को तेज़ रिस्पॉन्स, बेहतर क्वालिटी के रिज़ल्ट्स और बड़ी फाइलों को अपलोड करने की सुविधा मिलती है. अब चूंकि कंपनी ने इसे 12 महीने तक मुफ्त कर दिया है, इसलिए यूजर्स को लगभग 4788 रुपये की सालाना बचत होगी. लॉगइन करते ही यूजर्स की स्क्रीन पर “Try Go, Free” का मैसेज दिखाई देगा. नीचे “Try Now” और “Maybe Later” के दो विकल्प होंगे. अगर आप “Try Now” पर क्लिक करते हैं, तो ChatGPT GO का पूरा एक्सेस एक साल के लिए अनलॉक हो जाएगा.
क्या-क्या होंगे ChatGPT GO के फायदे
ChatGPT GO का सबसे बड़ा फायदा है कि यह फ्री वर्ज़न की तुलना में 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने की सुविधा देता है. यानी अब कंटेंट राइटर, स्टूडेंट्स, डिज़ाइनर्स और रिसर्चर्स बिना किसी लिमिट के काम कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स अब बड़ी फाइलें और इमेज अपलोड कर सकेंगे, जिन्हें ChatGPT एनालाइज करके इनसाइट्स या रिज़ल्ट तैयार करेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो डेटा एनालिसिस, रिपोर्टिंग या प्रोजेक्ट रिसर्च जैसे काम करते हैं.
एडवांस्ड GPT-5 मॉडल तक फ्री पहुंच
OpenAI ने बताया है कि ChatGPT GO में अब यूजर्स को एडवांस्ड GPT-5 मॉडल का एक्सेस मिलेगा. यह मॉडल पहले केवल पेड प्लान्स के लिए सीमित था. GPT-5 की मदद से आप और भी सटीक राइटिंग, ट्रांसलेशन, स्टोरीटेलिंग और कंटेंट एडिटिंग जैसे कार्य आसानी से कर सकते हैं. जो लोग कंटेंट राइटिंग या ब्लॉगिंग के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह फ्री एक्सेस बेहद उपयोगी साबित होगा.
तेज़ परफॉर्मेंस और अधिक क्रिएटिविटी
कंपनी का कहना है कि ChatGPT GO अब पहले से काफी तेज़ रिस्पॉन्स टाइम देगा. इसका मतलब है कि चाहे आप लंबा रिसर्च प्रॉम्प्ट डालें या कोई बड़ी डॉक्यूमेंट फाइल अपलोड करें, टूल तुरंत और सटीक जवाब देगा. साथ ही इसमें इमेज जनरेशन की क्षमता भी बढ़ाई गई है. जिससे अब यूजर्स और ज्यादा विजुअल कंटेंट तैयार कर सकते हैं.
ChatGPT के चार सब्सक्रिप्शन प्लान
छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए खास मौका
AI के इस युग में यह ऑफर भारत के छात्रों, स्टार्टअप्स और डिजिटल क्रिएटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इससे न केवल उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि उन्हें उन टूल्स का अनुभव भी मिलेगा जो पहले केवल पेड यूजर्स तक सीमित थे.
यह भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किए धाकड़ स्मार्टफोन, 7,000mAh बैटरी से है लैस; इतनी है कीमत, चेक करें डिटेल्स