Realme ने लॉन्च किए धाकड़ स्मार्टफोन, 7,000mAh बैटरी से है लैस; इतनी है कीमत, चेक करें डिटेल्स

Realme C85 5G Realme C85 Pro 4G Launched: स्मार्टफोन की दुनिया में Realme ने एक और धमाका किया है. ब्रांड ने अपनी C-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन, Realme C85 5G और Realme C85 Pro 4G, वियतनाम में लॉन्च कर दिए हैं.

Realme C85 5G and C85 Pro 4G launched with 7000mAh battery Price features and specifications
Image Source: Social Media

Realme C85 5G Realme C85 Pro 4G Launched: स्मार्टफोन की दुनिया में Realme ने एक और धमाका किया है. ब्रांड ने अपनी C-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन, Realme C85 5G और Realme C85 Pro 4G, वियतनाम में लॉन्च कर दिए हैं. इन दोनों फोन का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी विशाल 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो यूज़र्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग का अनुभव प्रदान करेंगे. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स और कीमत के बारे में.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन अलग-अलग तकनीकी और डिजाइन विकल्पों के साथ आते हैं. जहां Realme C85 5G एक LCD डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है, वहीं Realme C85 Pro 4G AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50MP का कैमरा और Android 15 आधारित Realme UI 6 दिया गया है. इन फोन की बैटरी क्षमता 7,000mAh है, जो यूज़र्स को लंबे समय तक बेफिक्र उपयोग की सुविधा देती है.

कीमत और कलर ऑपशंस

Realme C85 5G की कीमत वियतनाम में 7,690,000 VND (लगभग 26,100 रुपये) रखी गई है. यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. वहीं, Realme C85 Pro 4G की शुरुआती कीमत 6,490,000 VND (करीब 22,100 रुपये) है. इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,100 रुपये में मिलेगा. दोनों स्मार्टफोन्स में Parrot Purple और Peacock Green जैसे शानदार रंग ऑप्शंस दिए गए हैं, जो यूज़र्स को अपनी पसंद के अनुसार चुनने की सुविधा देते हैं.

Realme C85 5G: बेहतरीन फीचर्स

Realme C85 5G में 6.8 इंच का HD LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है. इसके अलावा, फोन में 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिससे चार्जिंग का अनुभव तेज और सुविधाजनक होता है.

Realme C85 Pro 4G: और भी प्रीमियम फीचर्स

दूसरी ओर, Realme C85 Pro 4G में 6.8 इंच का Full HD AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. यह Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट द्वारा संचालित है और 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI 6 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में भी 7,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं. इसके साथ ही, डुअल स्पीकर्स और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूज़र के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: 2030 तक गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन! कॉल और मैसेज का तरीका होगी अजब-गजब, मस्क ने क्यों किया ये दावा?