आपने भी नवरात्रि में रखा है व्रत? क्या चाय या फिर कॉफी पीना सही या फिर गलत?

नवरात्रि के पावन अवसर पर जब भक्त माता की पूजा-अर्चना में लीन होते हैं, तब व्रत के नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. इस दौरान शुद्धता और सात्विकता का विशेष महत्व होता है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि व्रत के समय चाय या कॉफी का सेवन करना सही होगा या नहीं.

Chai or Coffee During Navratri Vrat is good or not
Image Source: Freepik

नवरात्रि के पावन अवसर पर जब भक्त माता की पूजा-अर्चना में लीन होते हैं, तब व्रत के नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. इस दौरान शुद्धता और सात्विकता का विशेष महत्व होता है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि व्रत के समय चाय या कॉफी का सेवन करना सही होगा या नहीं. चलिए, इस लेख में हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं और जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान किन पेयों का सेवन करना उचित रहेगा.

धार्मिक तौर पर नवरात्रि व्रत में शरीर और मन दोनों की शुद्धि आवश्यक होती है. व्रत का उद्देश्य सात्विक आहार ग्रहण कर मन को शांत और स्थिर रखना होता है. चाय और कॉफी में पाए जाने वाला कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है, जो न केवल शरीर को सक्रिय करता है बल्कि मानसिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है. 

इसलिए, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन पेयों से बचना ही बेहतर माना जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी चाय और कॉफी का व्रत के दौरान सेवन सीमित या वर्जित माना जाता है. क्योंकि व्रत में भोजन की मात्रा कम होती है और शरीर को पर्याप्त पानी और पोषक तत्व मिलना आवश्यक होता है. कैफीन युक्त पेय जैसे चाय और कॉफी शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और खाली पेट पीने से एसिडिटी तथा पेट में जलन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.

नवरात्रि व्रत में किन पेयों का सेवन करें?

व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक और हल्के पेय ही उपयुक्त होते हैं. आप निम्नलिखित विकल्पों को चुन सकते हैं. दूध: हल्का मीठा दूध ऊर्जा देता है और शरीर को पोषण भी पहुंचाता है. हर्बल चाय: जैसे पुदीना, तुलसी या अदरक की चाय, जो बिना कैफीन के शरीर को ठंडक पहुंचाती है. फलों का रस: ताजे फलों के रस से शरीर में विटामिन भरता है. लस्सी या छाछ: ये पेट के लिए हल्की और ठंडी होती हैं, जो पाचन को भी सुधारती हैं. अगर किसी कारणवश चाय पीनी हो तो कोशिश करें कि एक कप तक सीमित रखें, ताकि शरीर में कैफीन की मात्रा कम रहे और व्रत का सात्विक प्रभाव बना रहे.

यह भी पढ़ें: पेट भरा भी रहेगा और पूरे दिन मिलेगी एनर्जी... नवरात्रि में फास्टिंग के लिए कौन सी ड्रिंक्स है बेहतर?