Delhi: लाल किले से करोंड़ों का कलश चोरी, CCTV फुटेज आते ही मचा हड़कंप!

CCTV footage of theft of Kalash from Red Fort

Red Fort Gold Theft: भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों में शामिल लाल किला एक बार फिर सुरक्षा संबंधी गंभीर सवालों के घेरे में है. बीते मंगलवार, 2 सितंबर को, लाल किला परिसर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक कीमती कलश चोरी हो गया. यह घटना तब घटी जब जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हुए थे.