CBSE 10वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए कब आ सकते हैं नतीजे और कैसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026: CBSE की 10वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं. इस साल भी लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है.

CBSE 10th result will be released soon know when the results can come and how to check
Image Source: ANI/ File

CBSE Board 10th Result 2026: CBSE की 10वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं. इस साल भी लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट आने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेजी से चल रही हैं. ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के मध्य तक नतीजे सामने आ सकते हैं.

दो-परीक्षा प्रणाली से क्या बदला

नई दो-परीक्षा प्रणाली के कारण इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने की योजना बनाई गई है. इस व्यवस्था में छात्रों को एक और मौका मिलता है. अगर कोई छात्र तीन विषयों तक अपने अंक सुधारना चाहता है या उसे कंपार्टमेंट मिला है, तो वह मई में होने वाली दूसरी परीक्षा दे सकता है. इससे छात्रों पर दबाव कम होता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलता है.

परीक्षा कब हुई

इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं. 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हो गई, जबकि 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेगी. फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से जारी है.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं. देशभर से 43 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है. इनमें करीब 25 लाख छात्र 10वीं के हैं, जबकि लगभग 18.5 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं. 10वीं की परीक्षाएं 8,074 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.

ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें.
  • सबमिट बटन दबाएं.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

जरूरी सलाह

रिजल्ट चेक करते समय अपनी डिटेल सही भरें. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखें.

ये भी पढ़ें- इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी... असम के बरपेटा में बोले पीएम मोदी, जानें और क्या कहा