12वीं के बाद CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.66% स्टूडेंट्स पास; एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 10th Result Declared: देशभर के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. बोर्ड से संबद्ध 40 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिनमें से अब 10वीं का रिजल्ट सामने आ चुका है.

CBSE 10th Result Declared checked from these links know how
Image Source: ANI

CBSE 10th Result Declared: देशभर के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. बोर्ड से संबद्ध 40 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिनमें से अब 10वीं का रिजल्ट सामने आ चुका है.

रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

कैसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन?

छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर ‘CBSE 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें. स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) को सही तरीके से भरें. सबमिट पर क्लिक करें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा. इसे सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें.

ध्यान दें: यह केवल प्रोविजनल मार्कशीट होगी. आपकी मूल अंकतालिका आपके स्कूल से प्राप्त होगी.

SMS से CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें 

यदि वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट न हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. मैसेज करें टाइप करें — CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर भेजें — 7738299899 पर आपका रिजल्ट SMS के जरिए भेज दिया जाएगा.

IVRS (कॉल) के ज़रिए भी चेक करें रिजल्ट
 
जो छात्र इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के माध्यम से परिणाम जानना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र का STD कोड लगाकर नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें  24300699, कॉल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी जानकारी दर्ज कर रिजल्ट सुनें.

  • टॉपर लिस्ट पर बोर्ड की पॉलिसी
  • CBSE ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है, जैसा कि पिछले कुछ वर्षों से किया जा रहा है. हालांकि, कुछ स्कूल्स आंतरिक रूप से अपने टॉपर्स की घोषणा कर सकते हैं.

डिजिलॉकर पर रिजल्ट के लिए 6-डिजिट कोड ज़रूरी

डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए आपको 6 अंकों का सिक्योरिटी कोड चाहिए. यह कोड पहले ही स्कूलों के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.66 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी