CBFC ने 'धुरंधर 2' में लगाए 21 कट, 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज हटी; जानें सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या हटाया

Dhurandhar 2 CBFC: बस एक दिन का इंतजार और… डायरेक्टर आदित्य धर की मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी है.

CBFC made 21 cuts Dhurandhar 2 1 minute 34 seconds of footage was removed the Censor Board removed
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 CBFC: बस एक दिन का इंतजार और… डायरेक्टर आदित्य धर की मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी है.

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म में ऐसे सीन और डायलॉग हैं, जो सिर्फ एडल्ट ऑडियंस के लिए हैं. फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है. यह करीब 3 घंटे 50 मिनट (229 मिनट) की है, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा लंबी बताई जा रही है.

फिल्म में किए गए कई बदलाव

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले कुछ जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए थे. फिल्म में जहां-जहां ज्यादा हिंसा दिखाई गई थी, वहां कुछ सीन कम करने को कहा गया. साथ ही गालियों को म्यूट करने और कुछ शब्दों को बदलने के लिए भी कहा गया. इसके अलावा ड्रग्स से जुड़े सीन पर चेतावनी (डिस्क्लेमर) जोड़ने को कहा गया, ताकि दर्शकों को पहले से जानकारी मिल सके.

किन-किन चीजों में हुआ बदलाव?

फिल्म में कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं, जैसे:

  • हिंसक सीन (जैसे सिर पर वार, खून-खराबा) को कम किया गया
  • गालियों और आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट या बदला गया
  • सबटाइटल्स में गलत टेक्स्ट को ठीक किया गया
  • कुछ जगहों पर नाम और लोकेशन में बदलाव किया गया
  • प्रधानमंत्री के जिक्र वाले सीन के लिए जरूरी अनुमति मांगी गई
  • गानों के सबटाइटल्स जोड़े गए
  • ड्रग्स और कंटेंट से जुड़ी चेतावनी स्लाइड्स डाली गई

कुल मिलाकर, करीब 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज में कट लगाया गया है और फिल्म में लगभग 21 बदलाव किए गए हैं.

फिल्म की कहानी और एक्शन

ट्रेलर से ही साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ में पहले पार्ट से ज्यादा एक्शन और हिंसा देखने को मिलेगी. फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी से जसकीरत सिंह रांगी बनने की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. उनका लुक और एग्रेशन इस बार और भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है.

एडवांस बुकिंग में मचा धमाल

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत दिखाई दे रही है. कई शहरों में टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे साफ है कि ओपनिंग बड़ी होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है.

ईद रिलीज का मिलेगा फायदा

फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है. छुट्टियों और त्योहार के कारण ज्यादा लोग सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं.

फैंस में जबरदस्त उत्साह

फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. लंबे इंतजार के बाद अब ‘धुरंधर 2’ बड़े पर्दे पर आने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.

ये भी पढ़ें- जय शाह के अलावा कौन हैं वो तीन लोग, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान? SKY ने खुद बताई कहानी