Cars for Senior Citizens: कम कीमत और ऑटोमैटिक गियर, सीनियर सिटिजंस के लिए बेस्ट रहेंगी ये कार

अक्सर बुजुर्ग लोग ऑटोमैटिक गियर, पावर स्टीयरिंग और आसानी से ऑपरेट होने वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स पसंद करते हैं. इसके अलावा अगर कार में एबीएस, एयरबैग और क्रैश वॉर्निंग सिस्टम जैसे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स हों तो सोने पर सुहागा है.

Cars for Senior Citizens: कम कीमत और ऑटोमैटिक गियर, सीनियर सिटिजंस के लिए बेस्ट रहेंगी ये कार

Best Cars for Senior Citizen: कार खरीदते समय लोग कई बातों का ध्यान रखते हैं. किसी के लिए कार की कीमत मायने रखती है तो किसी के लिए माइलेज. कुछ लोगों के लिए, सुरक्षा सुविधाएँ अधिक महत्वपूर्ण हैं जबकि कुछ अन्य चीज़ों पर ध्यान देते हैंय कुल मिलाकर हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से कार में फीचर्स चाहता है. अगर वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो उनके लिए कार में आराम, सुरक्षा और सहजता का होना बहुत जरूरी हैय वे ऐसी कारें खरीदना पसंद करते हैं जिन्हें चलाना बेहद आसान है.

अक्सर बुजुर्ग लोग ऑटोमैटिक गियर, पावर स्टीयरिंग और आसानी से ऑपरेट होने वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स पसंद करते हैं. इसके अलावा अगर कार में एबीएस, एयरबैग और क्रैश वॉर्निंग सिस्टम जैसे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स हों तो सोने पर सुहागा है. और अच्छा माइलेज कार की रनिंग कॉस्ट को किफायती बनाता है.

यह कार वरिष्ठ नागरिकों के लिए  है बेस्ट

अगर वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ अच्छी कारों की बात करें तो उनमें मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस शामिल हो सकती हैं. अब सवाल यह उठता है कि ये दोनों कारें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी क्यों होंगी? इसका जवाब देते हुए बता दें कि इनका साइज थोड़ा छोटा होता है और ये किफायती भी होते हैं.

स्वचालित वेरिएंट की है सुविधा

इन दोनों कारों में वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत के मुताबिक फीचर्स मिलते हैं। इसके कुछ वेरिएंट ऑटोमैटिक भी हैं, इसलिए कार चलाना काफी आसान हो जाता है. इसमें पावर स्टीयरिंग और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. उनका उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस उन्हें विभिन्न प्रकार की सड़कों पर चलने के लिए उपयुक्त बनाता है.

कारों की कीमत

सबसे खास बात यह है कि इन दोनों कारों में एबीएस और एयरबैग जैसे सुरक्षा उपाय भी मिलते हैं. साथ ही अच्छा माइलेज और बेहतरीन और विश्वसनीय सर्विस नेटवर्क की सुविधा भी मिलती है. मारुति स्विफ्ट के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है. हुंडई ग्रैंड आई10 के ऑटोमैटिक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत7.28 लाख रुपये से शुरू होती.