एक बार फिर डाउन हुआ Canva, फोटो और ग्राफिक्स नहीं बना पा रहे लोग

आज के डिजिटल दौर में जब अधिकांश लोग अपने डिज़ाइन और विज़ुअल कंटेंट के लिए Canva जैसे ऑनलाइन टूल्स का सहारा लेते हैं, ऐसे में अगर यह प्लेटफॉर्म काम करना बंद कर दे तो परेशानी होना लाज़मी है. बीते कुछ समय से Canva यूज़र्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Canva Down Worldwide problem can not make graphics
Image Source: Social Media

आज के डिजिटल दौर में जब अधिकांश लोग अपने डिज़ाइन और विज़ुअल कंटेंट के लिए Canva जैसे ऑनलाइन टूल्स का सहारा लेते हैं, ऐसे में अगर यह प्लेटफॉर्म काम करना बंद कर दे तो परेशानी होना लाज़मी है. बीते कुछ समय से Canva यूज़र्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यूज़र्स का कहना है कि न तो डिज़ाइन एडिट हो पा रहे हैं और न ही डाउनलोड या सेव करने का कोई विकल्प काम कर रहा है. इतना ही नहीं, Canva के होमपेज से लेकर प्रोजेक्ट पेज, टेम्प्लेट, लॉगिन और साइनअप, मीडिया अपलोड, बिलिंग, यहां तक कि पोस्ट शेड्यूल करने जैसी कई ज़रूरी सेवाएं भी पूरी तरह ठप हो गई हैं.

दिल्ली में सबसे ज़्यादा असर

डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 93% यूज़र्स को वेबसाइट के ज़रिये Canva इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है, जबकि 7% यूज़र्स को ऐप में समस्या आ रही है. सबसे ज़्यादा प्रभावित यूज़र्स दिल्ली से सामने आ रहे हैं, जहां Canva पूरी तरह से ठप है. यह समस्या मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफॉर्म पर देखी जा रही है.

कब तक ठीक होगी परेशानी?

इस आउटेज को लेकर फिलहाल Canva की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि सर्विस दोबारा कब तक सुचारू रूप से चालू होगी. यह पहली बार नहीं है जब Canva में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई हो. इससे पहले भी प्लेटफॉर्म को आउटेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. डिज़ाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया मैनेजर्स के लिए यह रुकावट काफी परेशान करने वाली है, क्योंकि Canva उनके रोज़मर्रा के काम का अहम हिस्सा बन चुका है.

यह भी पढ़ें: पहले चार्जर और अब...धीरे-धीरे स्मार्टफोन के Box से गायब हो रहीं जरूरी चीजें, इस कंपनी ने कर दी शुरुआत