Cabinet Meeting Decision: केंद्र सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है. इनमें रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस, जहाज निर्माण क्षेत्र के लिए बड़ा रिफॉर्म पैकेज और बिहार के कई जिलों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने वाले प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा
सरकार ने 10.90 लाख गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है.
बोनस अवधि: 78 दिन
कुल राशि: ₹1,865.68 करोड़
प्रति कर्मचारी औसतन भुगतान: ₹7,000
लाभार्थी: ग्रुप C और ग्रुप D स्तर के कर्मचारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस हर साल कर्मचारियों के प्रदर्शन पर आधारित होता है और इससे कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी.
₹69,725 करोड़ का शिपबिल्डिंग रिफॉर्म पैकेज
कैबिनेट ने भारतीय समुद्री क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए ₹69,725 करोड़ के व्यापक रिफॉर्म पैकेज को मंजूरी दी है. यह रिफॉर्म चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है:
इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक शिपबिल्डिंग हब के रूप में स्थापित करना है.
बिहार में 104 किमी रेलवे लाइन डबलिंग को मंजूरी
बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल मार्ग, जो अभी सिंगल लाइन है, को अब डबल लाइन में बदला जाएगा.
लंबाई: 104 किमी
लागत: ₹2,192 करोड़
कवर होने वाले जिले: 4
फायदा:
बिहार में 78.94 किमी हाईवे के 4-लेन निर्माण को हरी झंडी
बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को 4 लेन में तब्दील किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर विकसित किया जाएगा.
लंबाई: 78.942 किमी
लागत: ₹3,822.31 करोड़
लाभ:
इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों, दोनों पर फोकस
बुधवार की कैबिनेट बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार दीर्घकालिक विकास और कर्मचारियों के हितों, दोनों पर समान रूप से ध्यान दे रही है. इन फैसलों से न केवल देश की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि रेलवे और शिपिंग सेक्टर में रोजगार व निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर जल्द होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान