POCO M6 5G
Poco ने पिछले साल ही मार्केट में अपने शानदार स्मार्टफोन M65G को लॉन्च किया था. कंपनी का यह फोन सबसे किफायती फोनों में से एक है. अब इसी फोन को कंपनी ने दोबारा यानी रीलॉन्च किया है. इसबार इसे एयरटेल के साथ साझेदारी में पेश किया गया है. इस फोन के साथ इच्छुक ग्राहक को एयरटेल डेटा का लाभ मिलने वाला है. आइए डिटेल में जानते हैं कीमत से लेककर इस फोन के बारे में सब कुछ.
POCO M6 5G की कितनी है कीमत
इस फोन की कीमत की अगर बात की जाए तो किफायती स्मार्टफोन में इस फोन का नाम भी शुमार है. ग्राहक इस POCO M6 5G को मात्र 8,799 रुपये में खरीदी कर सकते हैं. इस कीमत के कारण ही यह सबसे सस्ता फोन कहलाता है. हालांकि इस फोन में कैरियर लॉक मिलने वाला है. कैरियर लॉक का अर्थ होता है कि एयरटेल की साझेदारी होने के कारण इस डिवाइस में किसी अन्य कंपनी की सिम जो है स्पोर्ट नहीं करने वाली है.
एयरटेल दे राह है शानदार ऑफर
इस फोन के साथ एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहक 50GB का वन-टाइम डेटा बोनस का लुत्फ उठा पाएंगे. अगर आप पहले से ही एयरटेल यूजर हैं, तो बिना किसी दिक्कत के आप इस डिवाइस का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे. और साथ ही ऑफर को वैलिडेट भी कर पाएंगे.
Poco M6 5G Specifications
6.74 इंच का HD डिस्प्ले आपको इस फोन में देखने को मिलेगा. 1,600 x 720 पिक्सल के साथ मार्केट में लाया जाने वाला है. 90 हर्ट्ज की रीफ्रेश रेट आपको इस फोन में मिलेगा. इसी के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस होने वाला है. 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है. इस डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है.
यह भी पढ़े: Nothing Phone 2a स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, जानें खूबी