Nothing Phone 2a launched in india
अगर आप भी Nothing Phone 2a खरीदी करने की सोच रहे थे. तो यह जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. दरअसल Nothing Phone 2a स्मार्टफोन को आज ऑनलाइन सेल के तहत बेचा जा रहा है. ऐसे में आज यह फोन खरीदी करने का आपके पास अच्छा मौका है. कंपनी की ओर से हैंडसेट पर शानदार डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं.
Nothing Phone 2a पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
बता दें कि इस फोन पर कंपनी की ओर से पहली सेल के तहत शानदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दिन के 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इच्छुक ग्राहक हैंडसेट की खरीदी 8GB RAM 128GB, 8GB RAM 256GB और 12GB RAM 256GB में कर सकते हैं. फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है. वहीं अन्य दो मॉडल्स को 25,999 रुपये और 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ऑफर्स की यदी बात की जाए तो कंपनी ने आज के दिन 2,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट ग्राहक को ऑफर किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक को HDFC बैंक कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. इस डिस्काउंट के बाद ग्राहक मात्र 19,999 रुपये की कीमत में फोन की खरीदी कर सकते हैं.
Nothing Phone 2a Specifications
6.7 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले से लैस पंच-होल डिजाइन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट. सुरक्षा के तौर पर इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. यह नथिंग का पहला फोन है जो MediaTek के प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें Dimensity 7200 Pro चिपसेट मिलता है. 5,000 एमएएच की बैटरी पावर, विद 45 वॉट चार्जर इसे आप टाइप सी केबल की मदद से चार्ज कर पाएंगे.
Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 के साथ मार्केट में लॉन्च होगा. हॉरिजोन्टल अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप आपको इस फोन में देखने को मिलने वाला है. वहीं 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहक को 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़े: भारत में कल होगा Vivo T3 5G लॉन्च, जानें कीमत और शानदार खूबियां