BSNL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, मिलेगी शानदार सैलरी

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

BSNL JTO Recruitment 2026 Junior Telecom Officer Vacancy in bsnl
Image Source: Social Media

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सर्किल में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं. ऐसे में टेक्निकल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन करियर अवसर माना जा रहा है.

कौन कर सकता है आवेदन?

BSNL JTO भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है. टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के अलावा जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह पेपर 480 अंकों का आयोजित किया जाएगा.

इतनी मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन की तारीख

BSNL में चयनित उम्मीदवारों को 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 से BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी. फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा.

ये भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में 1265 क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता से फीस की पूरी डिटेल