पंजाबः सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब सीमा पर पिछले 24 घंटों में चार ड्रोन के साथ-साथ दो हेरोइन की खेप बरामद की है. रविवार को एक प्रेस रिलीज में कहा गया है.
558 और 613 ग्राम वजन वाले संदिग्ध हेरोइन
बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तरनतारन जिले के गांव डल के इलाके में 558 और 613 ग्राम वजन वाले संदिग्ध हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक के बाद एक दो डीजेआई एयर 3 एस ड्रोन बरामद किए. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नशीले पदार्थों के पैकेट पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे हुए थे और हर पैकेट में एक तांबे के तार का लूप लगा हुआ था.
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब 09:45 बजे जिला अमृतसर के गांव रत्तनखुर्द से सटे एक खेत से एक डीजेआई मैजिक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया. इससे पहले, शनिवार की देर शाम को, बीएसएफ खुफिया विंग की सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने जिला अमृतसर के दरिया मूसा गांव से सटे एक खेत से एक ड्रोन डीजेआई माविक 3 क्लासिक बरामद किया. इससे पहले शनिवार को सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 1 ड्रोन और 2 हेरोइन की खेप बरामद की थी.
पहले भी बरामद हो चुके हैं ड्रोन
सुरक्षा बल के एक बयान के अनुसार, बीएसएफ की खुफिया विंग ने आज सुबह-सुबह तलाशी अभियान चलाया, जिसमें फिरोजपुर में करीब 545 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. इस सप्ताह की शुरुआत में, बीएसएफ ने पंजाब सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में तीन ड्रोन और संदिग्ध हेरोइन का एक बड़ा पैकेट बरामद किया था. खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर जिले के राजाताल गांव के पास एक खेत से लगभग 12:50 बजे 4.840 किलोग्राम वजन की संदिग्ध हेरोइन का एक बड़ा पैकेट बरामद किया. पैकेट पीले चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था और इसमें संदिग्ध हेरोइन के नौ छोटे पैकेट थे.
ये भी पढ़ेंः देहरादून को CM धामी की बड़ी सौगात, 188 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ