BRICS Summit: 'मोदी-पुतिन-जिनपिंग' का महाप्लान लागू! BRICS घोषणा पत्र से बदलेगी ग्लोबल पावर!

BRICS Summit 2026: सर्वसम्मति से जारी हुआ साझा घोषणापत्र, पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट

Bharat 24

BRICS Summit 2026:  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से साझा घोषणापत्र यानी दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को मंजूरी दे दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन सत्र के दौरान इसकी घोषणा की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ब्रिक्स से जुड़ा एक डाक टिकट भी जारी किया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की बैठक सार्थक और रचनात्मक रही. सभी देशों की सहमति से साझा स्टेटमेंट को स्वीकार किया गया है. सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर चल रहे कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

ब्रिक्स सम्मेलन में पश्चिम एशिया में जारी संकट, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे. सदस्य देशों ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और उसके वैश्विक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों से यह संदेश दे चुके हैं कि मौजूदा दौर युद्ध का नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का होना चाहिए. ब्रिक्स के मंच से भी भारत ने वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 : Modi-Jinping की महामुलाकात! LAC पर China को साफ संदेश! | India China Relations