BRICS Summit 2026: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. भारत मंडपम में आयोजित इस समिट के पहले सत्र में 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले सत्र में हिस्सा लेने के लिए भारत मंडपम पहुंच चुके हैं. इससे पहले सुबह से ही पीएम मोदी की कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला जारी रहा.
BRICS Summit के दौरान भारत की कूटनीतिक सक्रियता भी साफ नजर आ रही है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक की थी. दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से भी मुलाकात की. राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेश्कियान का यह पहला भारत दौरा है.
ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 : LAC और व्यापार पर बड़ा मंथन! 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति