BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन भारत मंडपम में दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. नेताओं के पहुंचने के बाद BRICS की फैमिली फोटो हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा समेत कई देशों के नेता नजर आए.
BRICS समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग भी भारत मंडपम पहुंचे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इस महत्वपूर्ण सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे.
ये भी पढ़ें- BRICS Summit: 'मोदी-पुतिन-जिनपिंग' का महाप्लान लागू! BRICS घोषणा पत्र से बदलेगी ग्लोबल पावर!