Breaking News: PM Modi और Cyprus राष्ट्रपति की बड़ी बैठक! भारत-EU रिश्तों को मिली नई रफ्तार

India Cyprus Strategic Partnership: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो डोलिडेस अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर है और नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षी वार्ता की.

Bharat 24

India Cyprus Strategic Partnership: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो डोलिडेस अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर है और नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षी वार्ता की. इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, सहयोग, निवेश, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और मौजूदा वैश्विक हालात, यूक्रेन संकट, पश्चिमी एशिया की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के बाद दो नेताओं ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की और संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और साइपरस के संबंध समय की कसौटी पर बार-बार खरे उतरे हैं और अब इन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए... देवरिया में बोले सीएम योगी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना