भारत और ब्राजील के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक नई दिशा बनती दिखाई दे रही है. हाल ही में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात में भारतीय एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’ को लेकर गंभीर चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि ब्राजील इस स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है.
नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो से अहम मुलाकात की. इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि बातचीत में रक्षा सहयोग को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया.
डिफेंस टेक्नोलॉजी और को-डेवलपमेंट पर बात
बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक के सह-विकास और संयुक्त निर्माण की संभावनाएं भी चर्चा का हिस्सा रहीं. भारत ने ब्राजील को ‘आकाश’ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पेशकश की है, जो आने वाले समय में रक्षा सौदे का अहम हिस्सा बन सकता है. यह बातचीत दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों और तकनीकी क्षमताओं को एकजुट कर भविष्य में रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में मानी जा रही है.
Happy to have met the Vice President of Brazil, Mr Geraldo Alckmin and Mr José Múcio Monteiro Filho, the Defence Minister of Brazil today at New Delhi.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 15, 2025
We had forward looking discussions on issues pertaining to Defence Cooperation with a focus on expanding Military to Military… pic.twitter.com/mkZp4sw1jl
क्या है 'आकाश' एयर डिफेंस सिस्टम?
ब्राजील को क्यों चाहिए ‘आकाश’?
ब्राजील अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है और उसे एक ऐसे एयर डिफेंस सिस्टम की तलाश है जो किफायती होने के साथ-साथ उच्च प्रदर्शन भी दे सके. ऐसे में भारत का ‘आकाश’ सिस्टम उसकी जरूरतों को पूरा कर सकता है. साथ ही भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी ब्राजील को भविष्य में रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है.
रक्षा सहयोग का नया अध्याय
भारत और ब्राजील के बीच इस तरह की रणनीतिक चर्चा से यह स्पष्ट है कि अब भारत रक्षा उत्पादों का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक वैश्विक निर्यातक भी बनता जा रहा है. अगर ब्राजील के साथ यह सौदा आगे बढ़ता है, तो यह भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता मानी जाएगी.
यह भी पढ़ें: अब वेनेजुएला में होगा तख्तापलट? मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए CIA ने शुरू किया ऑपरेशन, जानें प्लान