Border 2 BO Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शक अब भी पुरानी यादों में बसी फिल्मों को पसंद करते हैं. जहां आजकल की अधिकांश फिल्में थिएटर में लंबे समय तक टिकने में नाकामयाब रहती हैं, वहीं बॉर्डर 2 ने अपनी रिलीज के 31 दिन बाद भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी है और नई ऊंचाइयां छू रही है. फिल्म की टिकट बिक्री में लगातार बढ़ रही है.
बॉर्डर 2 की टिकट बिक्री में विस्फोटक बढ़ोतरी
बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचाई है. खासकर, रिपब्लिक डे के आसपास फिल्म की लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी. इस फिल्म के 5वें वीकेंड पर बुक माई शो पर टिकट बिक्री में 91% का चौंका देने वाली बढ़ोतरी देखने को मिली. शुक्रवार की तुलना में रविवार तक इस फिल्म की टिकट बिक्री में दोगुना इजाफा हुआ, जिससे साबित हुआ कि बॉर्डर 2 का जादू दर्शकों पर बरकरार है और यह एक लंबी दौड़ साबित हो रही है.
5वें वीकेंड पर बुक माई शो की शानदार सफलता
अगर हम बात करें फिल्म के पांचवे वीकेंड की, तो बुक माई शो पर शुक्रवार से लेकर रविवार तक कुल मिलाकर लगभग 25 हजार टिकट बिके. शुक्रवार को जहां इसके 5,180 टिकट बिके, वहीं रविवार तक यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 10,000 टिकट तक पहुंच गया. इसका मतलब यह है कि फिल्म की बिक्री में महज 48 घंटों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई. इस वीकेंड ने फिल्म को एक नई दिशा दी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर नई उपलब्धियां दर्ज की हैं.
बॉर्डर 2 की दीवानगी का असर होली तक रहेगा?
अगर बॉर्डर 2 की यह रफ्तार बनी रहती है, तो फिल्म आने वाले समय में और भी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, अगर यह फिल्म होली तक अपनी पकड़ बनाए रखती है, तो इसे बुक माई शो पर 100,000 टिकट बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी. इसके चलते यह माना जा सकता है कि बॉर्डर 2 जल्द ही थियेटर में हार नहीं मानने वाली है और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाये रखेगी.
बॉर्डर 2 की 31 दिनों के बाद BMS पर टिकट सेल
ये भी पढ़ें: जब तक जिंदा हूं, आपके बीच रहूंगा… जाकिर खान ने किया बड़ा खुलासा, ब्रेक लेने की बताई असल वजह