Lahore 1947 Release Date: सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है. फिल्म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई और अब तक दुनियाभर में करीब 424 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इस बड़ी सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर इसी साल बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. इस फिल्म का ऐलान करीब दो साल पहले किया गया था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था. अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
कब रिलीज होगी ‘लाहौर 1947’?
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ को मेकर्स ने इंडिपेंडेंस वीक में रिलीज करने का फैसला किया है. यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आमिर खान का एक छोटा रोल (कैमियो) भी हो सकता है.
इस फिल्म में पहली बार सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और आमिर खान साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं. इससे पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी कई हिट फिल्में दे चुके हैं.
रिलीज टाइमिंग से मिलेगी बढ़त
‘लाहौर 1947’ स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले रिलीज हो रही है. यह समय देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी फिल्मों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. 15 अगस्त की छुट्टी और वीकेंड की वजह से फिल्म को ओपनिंग में फायदा मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- चांद पर शहर बसाने जा रहे एलन मस्क, डेडलाइन भी बता दी, जानिए SpaceX की क्या है पूरी प्लानिंग