'धुरंधर' के कारण इस फ्लॉप फिल्म की निकली लॉट्री, लोग ढूंढ ढूंढ कर देख रहे; डायरेक्टर ने बताई वजह

Farah Khan on Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना ने हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने खौफनाक पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया.

Bollywood Dhurandhar film became lottery Tees Maar Khan director Farah Khan told the reason
Image Source: Social Media

Farah Khan on Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना ने हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने खौफनाक पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया. उनके किरदार की खूबी और खतरनाक अंदाज ने फिल्म में एक अलग ही रोमांच पैदा किया. 

फिल्म देखने वालों का मानना है कि अक्षय की परफॉर्मेंस इतनी प्रभावशाली थी कि उन्होंने पूरी फिल्म का माहौल अपने अभिनय से नियंत्रित कर लिया. कई पुराने फैंस ने भी इस बात को स्वीकार किया कि अक्षय खन्ना सालों से लगातार बेहतरीन काम करते आए हैं और 'धुरंधर' में उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया.

'तीस मार खान' का मजेदार यादगार पल

अक्षय खन्ना के प्रशंसक अब उनकी पुरानी फिल्म 'तीस मार खान' को भी याद कर रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने ऑस्कर जीतने का सपना देखने वाले घमंडी सुपरस्टार आतिश कपूर का रोल निभाया था. हाल ही में डायरेक्टर फराह खान अपने नए व्लॉग की शूटिंग के लिए 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे के घर पहुंची. इस दौरान फराह ने अक्षय की तारीफ करते हुए उन्हें 'ऑस्कर' की संज्ञा दी.

फराह ने कहा कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद कई लोग उनकी पुरानी फिल्म 'तीस मार खान' का जिक्र कर रहे हैं और यह दिखा रहा है कि अक्षय खन्ना कितने शानदार कलाकार हैं. बातचीत की शुरुआत तब हुई जब प्रणित मोरे अपने कुक दिलीप को स्टैंड-अप कॉमेडी सिखाने की कोशिश कर रहे थे. दिलीप को समझ में नहीं आया और उन्होंने कहा कि 'तीस मार खान' उनकी पसंदीदा फिल्म है.

फराह ने इस पर कहा, "धुरंधर के बाद अगर किसी फिल्म का राज चल रहा है, तो वह 'तीस मार खान' ही है." प्रणित ने भी मजाक में कहा कि "असली ऑस्कर तो वहीं है, आपकी फिल्म में," और फराह ने इसे सहमति में स्वीकार किया. फिल्म में आतिश कपूर बार-बार यही बोलते हैं कि वह किसी भी हाल में ऑस्कर जीतना चाहते हैं, जो अक्षय के अभिनय की याद को और मजेदार बनाता है.

'तीस मार खान' की विशेष पहचान

'तीस मार खान' साल 2010 में रिलीज़ हुई थी. यह एक हाइस्ट कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अक्षय खन्ना और कटरीना कैफ लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह जेनरेशन जी (Gen Z) की फेवरेट बन चुकी है. सोशल मीडिया पर आज भी इस फिल्म के चर्चे होते रहते हैं और इसके किरदार और डायलॉग्स को युवा दर्शक बड़े चाव से याद करते हैं.

'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता और अगला पार्ट

जहां 'तीस मार खान' ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए पहचान बनाई, वहीं 'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो इंडियन स्पाई के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. अक्षय खन्ना ने इसमें खलनायक का किरदार निभाया है, जबकि अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

'धुरंधर' 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और इसके अगले भाग 'धुरंधर 2' को 19 मार्च को रिलीज़ होने की योजना है. इस फिल्म के लिए दर्शकों और आलोचकों दोनों में भारी उत्सुकता है, और अक्षय खन्ना की वापसी खलनायक की भूमिका में सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में जड़ डाली विश्व कप की पहली फिफ्टी