शाहरूख, सलमान या आमिर नहीं... ये बन गए देश के सबसे चहेते स्टार्स, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

IMDB Most Popular Indian Stars 2025: IMDb ने 2025 के Most Popular Indian Stars की लिस्ट जारी करते ही बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है. इस बार चमके हैं वो चेहरे, जिनका नाम अभी तक बड़े सितारों की भीड़ में शामिल नहीं था लेकिन एक ही साल में इन्होंने दर्शकों का दिल, सर्च लिस्ट और सुर्खियाँ सब जीत लीं.

bollywood Ahaan Pandey Aneet Padda IMDb Most Popular Indian Stars of 2025
Image Source: Social Media

IMDB Most Popular Indian Stars 2025: IMDb ने 2025 के Most Popular Indian Stars की लिस्ट जारी करते ही बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है. इस बार चमके हैं वो चेहरे, जिनका नाम अभी तक बड़े सितारों की भीड़ में शामिल नहीं था लेकिन एक ही साल में इन्होंने दर्शकों का दिल, सर्च लिस्ट और सुर्खियाँ सब जीत लीं.

जहाँ शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में जगह नहीं बना सके, वहीं दो नए स्टार्स ने टॉप पर कब्ज़ा जमाकर इंडस्ट्री को चौंका दिया है. आइए जानते हैं कि IMDb की 2025 की टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स की पूरी लिस्ट और इस साल किसने मारी बाजी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

IMDb 2025: सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स की टॉप लिस्ट

अहान पांडे- नया सितारा, सीधी नंबर 1 पर एंट्री

मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अहान पांडे IMDb की लिस्ट में सीधे पहले नंबर पर पहुँचे हैं. फैंस, क्रिटिक्स और सोशल मीडिया, हर जगह उनका दबदबा साफ दिखा.

अनीत पड्डा- डेब्यू फिल्म से नंबर 2 की पोज़िशन

अहान के साथ ‘सैयारा’ में नजर आईं अनीत पड्डा ने पॉपुलैरिटी के मामले में कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है. उनकी सादगी, स्क्रीन प्रेज़ेंस और एक्टिंग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया.

टॉप 10 में और किसने मारी धाक?

  • आमिर खान- ‘सितारे ज़मीन पर’ की सफलता ने उन्हें तीसरी पोज़िशन दिलाई.
  • ईशान खट्टर- ‘होमबाउंड’ के लिए खूब तारीफें बटोरीं.
  • लक्ष्य- वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ की वजह से टॉप 5 में जगह बनाई.
  • रश्मिका मंदाना- लगातार हिट परफॉर्मेंसेस से छठे नंबर पर.
  • कल्याणी प्रियदर्शन- मलयालम सुपरहिट ‘लोका चैप्टर वन’ की सफलता ने उन्हें सातवें नंबर पर पहुँचाया.
  • तृप्ति डिमरी- अपनी मजबूत परफॉर्मेंस के लिए हमेशा ट्रेंड में रहीं.
  • रुक्मिणी वसंत- साल भर सोशल मीडिया और सिनेप्रेमियों की पसंद बनी रहीं
  • ऋषभ शेट्टी- ‘कांतारा चैप्टर वन’ के कारण टॉप 10 में जगह पक्की की.

सबसे बड़ी हैरानी यह है कि शाहरुख खान और सलमान खान इस साल IMDb के टॉप 10 में जगह नहीं बना सके.

अहान और अनीत ने अपनी सफलता पर क्या कहा?

अहान पांडे ने कहा, “अपनी पहली फिल्म के साथ IMDb की लिस्ट में नंबर 1 बनना किसी सपने के सच होने जैसा है. यह सम्मान मुझे और ज़िम्मेदार बनाता है और आने वाले समय के लिए और ज्यादा उत्साहित.”

अनीत पड्डा ने कहा, “अब भी विश्वास नहीं होता कि इतनी जल्दी इतनी बड़ी पहचान मिल गई. ‘सैयारा’ ने मेरी जिंदगी बदल दी. दुनिया भर के लोग मेरे काम से जुड़े, यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.”

यह लिस्ट IMDb के 250 मिलियन से अधिक विज़िटर्स की सर्च, पेज व्यूज़ और एंगेजमेंट पर आधारित है यानी दर्शकों का असली प्यार किसे मिला, यह साफ दिखता है.

यह भी पढ़ें- शायद सिक्का भारत को पसंद नहीं करता, जब साउथ अफ्रिका से टॉस हारी इंडिया, सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात