जिस बीमारी से हुआ एक्टर सतीश शाह का निधन, वो किस स्टेज में हो जाती है खतरनाक? यहां जानें सबकुछ

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टीवी जगत एक और दुखद खबर से झकझोर गया है. मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से किडनी से जूझ रहे सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली.

Bollywood actor Satish Shah passes away know the cause of death
Image Source: Social Media

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टीवी जगत एक और दुखद खबर से झकझोर गया है. मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से किडनी से जूझ रहे सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

किडनी की बीमारी ने ली सतीश शाह की जान

सतीश शाह लंबे समय से किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. किडनी फेलियर में किडनी धीरे-धीरे अपना काम करना बंद कर देती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते और थकान, सूजन, सांस लेने में कठिनाई व ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया.

सदी भर की हंसी का अदाकार

गुजरात में जन्मे और मुंबई में पले-बढ़े सतीश शाह ने अपने चार दशकों से अधिक लंबे करियर में दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने का काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग, सरल व्यक्तित्व और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया. टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई के किरदार ने उन्हें हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया.

फिल्म और टीवी में बहुमुखी योगदान

सतीश शाह ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शो में अभिनय किया. उन्होंने जाने भी दो यारो, हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैं हूं ना, ओम शांति ओम, रावन, मुझसे शादी करोगी जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया. टीवी पर उनकी रत्ना पाठक शाह के साथ केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को हंसाती है और यादगार बनी हुई है.

फिल्मी जगत में शोक की लहर

सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर दुखद खबर साझा करते हुए लिखा कि “दुख और सदमे के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और शानदार अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया.” उनकी कमी ना केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि हर दर्शक के दिल में महसूस की जा रही है.

यादों में हमेशा जीवित रहेंगे सतीश शाह

सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग, सहज अभिनय और दर्शकों को हंसाने की कला उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगी. उनका योगदान फिल्म और टीवी जगत में किसी मिसाल से कम नहीं है. उनका जाना न केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

ये भी पढ़ें: सीना चीर के दिखा दूंगा कि... सिंगिंग रियलिटी शो में खेसारी पर गरजे पवन सिंह? ज्योति को भी दिया संदेश