Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई. नाव पलटने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और सभी यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम
घटना के बाद भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने यात्रियों और उनके परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू किए हैं. दूतावास ने कहा कि किसी भी जानकारी या सहायता के लिए लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
Boat capsizes in Phu Quoc, 18 dead. Most of tourits are Indian pic.twitter.com/VmwDdha0Hn
— Linh (@holinh87) July 11, 2026
हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम:
84 36 281 7930
84 91 552 37 14
84 33 452 0414
हनोई कंट्रोल रूम: 84 91 308 9165
हर संभव मदद का भरोसा
भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है. दूतावास ने भरोसा दिलाया कि भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
ये भी पढ़ें- '30 साल पहले मिला वो मफलर आज भी संभालकर रखा हूं...' न्यूजीलैंड में भावुक हुए PM मोदी, सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी