Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. मंगलवार, 17 फरवरी को बांग्लादेश की 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेने के बाद यह सत्ता का हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी हुई. इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शिरकत करने ढाका पहुंचे. बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री की शपथ के साथ ही लंबे समय से जारी राजनीतिक असमंजस का अंत हुआ और एक नए दौर की शुरुआत हो गई है.
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
बांग्लादेश की संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण का समय लगभग 10:42 बजे था. इसमें सांसदों को संविधान के तहत शपथ दिलाई गई.
चुनाव परिणामों का प्रभाव
आधिकारिक नतीजों के अनुसार, बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 297 में से 211 सीटें प्राप्त हुईं, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 77 सीटें मिलीं. इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत हासिल की. बीएनपी ने अकेले 209 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं. इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी.
कैबिनेट मंत्रियों के नाम
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम.
ये भी पढ़ें: पत्नी संग मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, राफेल डील पर लगेगी मुहर!