BJP President Election: Nitin Nabin का नामांकन आज, कल BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा ऐलान

BJP National President Election Nitin Nabin nomination

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. उनके नामांकन को लेकर पार्टी के भीतर और राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. यह मौका इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार बिहार से कोई नेता देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में इतने बड़े संगठनात्मक पद के लिए आगे बढ़ रहा है.