Rajnath Singh Bihar Public Meeting
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी तेज कर दी हैं. बीजेपी (BJP) की गठबंधन NDA वाली बिहार (Bihar) में भी दलों की चुनावी सक्रियता बढ़ गई है. केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बिहार के बांका में चुनावी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी (RJD) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, लालटेन का युग जा चुका है, अब एलईडी का युग है. इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर नवरात्रि (Navratri) के दौरान मछली खाने वीडियो पोस्ट करने पर भी हमला किया.
बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बिहार के बांका में एक बड़े जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लालटेन का युग जा चुका है अब एलईडी का युग है. नवरात्रि (Navratri) का समय चल रहा है और बिहार के नेता को मछली खाते हुए दिखाया गया है. आप हाथी खा सकते हैं, घोड़े खा सकते हैं और जो खाना चाहें खा सकते हैं; इसे दुनिया को क्यों दिखाएं? लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार आपको किसने दिया है? इस हद तक अहंकार? हमारे रामायण काल में भी हमने देखा है कि अहंकार करने वालों का क्या हश्र होता है?''
बांका (बिहार) में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) April 14, 2024
https://t.co/CpJ88ihlmE
देश बनाने की राजनीति करती है BJP
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं. यह हमारे चरित्र में है. कई सारे देश हमारे साथ अक्टूबर 2024 में मीटिंग करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें पहले से ही पता है कि चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी."
मीसा भारती को लेकर ये बोले राजनाथ सिंह
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने आगे प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी मीसा भारती पर निशाना साधते हुए कहा, “वो बिना सोचे-समझे जो भी मन में आता है, बोल देती हैं. फिर ये भी कहती हैं कि हमारी सरकार बनी तो मोदी जी को जेल में डाल देंगे. किसकी हिम्मत है मोदी जी को जेल में डालने की? जो लोग खुद बेल पर हैं वो ऐसा कहेंगे. जो मन में आता है बोल देते हैं. लालटेन का युग जा चुका है अब एलईडी का युग है”
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ
रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत अब कमजोर नहीं बल्कि दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है. उन्होंने कहा, "हम किसी को आंख नहीं दिखाते, लेकिन अगर कोई हमारी तरफ देखता है तो हम जवाब देना जानते हैं। हमारे पीएम मोदी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन जब पड़ोसी देश ने हमारे देश में आतंकवाद फैलाने की कोशिश की. हमारी सेना ने उन्हें उन्हीं के इलाके में जवाब दिया.''
यह भी पढ़ें- Pakistan: सरबजीत सिंह के हत्यारे आमिर तांबे का मर्डर, अज्ञात बाइक सवारों ने मारी गोली