Rajasthan Elections: अब बात राजस्थान की सियासत की. राज्य में पंचायत और नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है. इस बार पार्टी सिर्फ उम्मीदवारों के भरोसे चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि एक मजबूत और सुनियोजित विजन डॉक्यूमेंट के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है.
लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह अब नगर निकाय चुनाव के लिए भी बीजेपी अलग से घोषणा पत्र तैयार करेगी. इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
ये भी पढ़ें- हिंद महासागर में भारत करने जा रहा मिसाइल परीक्षण, 2,530 KM तक गूंजेगी ताकत, NOTAM जारी