Bihar: मोकामा में जुटेंगे दुनियाभर के पहलवान, अनंत सिंह करवा रहे इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता

Anant Singh Wrestling Event: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद से काफी सक्रिय हो गए हैं. अब वे अपने गांव नदवां में एक बड़ा इंटरनेशनल महादंगल आयोजित करने जा रहे हैं.

Bihar Wrestlers from around the world will gather in Mokama Anant Singh international wrestling competition
Image Source: ANI/ File

Anant Singh Wrestling Event: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद से काफी सक्रिय हो गए हैं. अब वे अपने गांव नदवां में एक बड़ा इंटरनेशनल महादंगल आयोजित करने जा रहे हैं. इस इवेंट में बिहार सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, और मंत्री अशोक चौधरी को भी निमंत्रण भेजा गया है.

विधायक अनंत सिंह ने यह दावा किया है कि इस महादंगल में लाखों लोग भाग ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां सिर्फ भारतीय पहलवान नहीं, बल्कि विदेशों से भी पहलवान अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन में भोज की भी व्यवस्था की गई है और अखाड़ा भी तैयार है.

आयोजन का कारण

यह महादंगल बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है. अनंत सिंह ने फेसबुक पर विवेका पहलवान को श्रद्धांजलि दी और महादंगल के आयोजन के बारे में जानकारी दी. कहा जा रहा है कि इस आयोजन को इंटरनेशनल लेवल पर किया जा रहा है ताकि इसे पूरी दुनिया में पहचान मिले.

विदेशी पहलवानों का आना

महादंगल में जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान, ईरान से हामिद, इरफान और जलाल जैसे मशहूर पहलवान आ सकते हैं. इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी कई पहलवान हिस्सा लेने आएंगे. इस वजह से यह आयोजन बहुत खास माना जा रहा है.

कौन थे विवेका पहलवान? 

विवेका पहलवान अपनी सख्त डेली रूटीन के लिए जाने जाते थे. उन्हें बिहार केसरी का खिताब भी मिला था. वह रोज हजारों दंड-बैठक करते थे और लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते थे. उनकी पुण्यतिथि पर आज यह आयोजन किया जा रहा है. यह अनंत सिंह का जेल से बाहर आने के बाद पहला बड़ा इवेंट है.

ये भी पढ़ें- 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं', पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का आम आदमी को मैसेज, देखें VIDEO