किसी दूसरे को दिल दे बैठी पत्नी, फिर सुपारी किलर्स से पति को उतरवाया मौत के घाट, बिहार में खौफनाक वारदात

मोतिहारी जिले में एक महिला ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए गैंगस्टर को सुपारी दी और उसने दो शूटरों के जरिए पति की गोली मारकर हत्या करवा दी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से धर दबोचा है.

Bihar woman hired gangster to kill husband in Motihari accused caught in Gujarat
Image Source: Freepik

Motihari Crime News: बिहार एक बार फिर अपराध की सुर्खियों में है. इस बार कहानी है विश्वासघात, प्रेम और हत्या की. मोतिहारी जिले में एक महिला ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए गैंगस्टर को सुपारी दी और उसने दो शूटरों के जरिए पति की गोली मारकर हत्या करवा दी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से धर दबोचा है.

क्या है पूरा मामला?

घटना 16 सितंबर की है, जब मोतिहारी जिले में आमोद कुमार नामक युवक की बाइक सवार दो लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो गौतम कुमार यादव नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई.

गुजरात के बाजार से पकड़ा गया गैंगस्टर

बिहार पुलिस की एक विशेष टीम ने अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में छिपे हुए आरोपी गौतम यादव को खोज निकाला. स्थानीय अपराध शाखा के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर बिहार लाया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की परतें खुलने लगी हैं.

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम संबंध था. इस संबंध को लेकर उसके पति आमोद कुमार से विवाद होता रहता था. इसी को खत्म करने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने गौतम यादव को सुपारी दी. गौतम ने हत्या की प्लानिंग की, शूटरों को टारगेट की जानकारी दी और वक्त तय किया. इसके बाद, बाइक पर सवार दो हमलावरों ने आमोद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सुपारी कनेक्शन और आगे की जांच

गौतम यादव ने सिर्फ सुपारी ली ही नहीं, बल्कि हत्या की पूरी साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया. अब पुलिस इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और अन्य संभावित सहयोगियों से भी पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: सोनम ने कैसे करवाया राजा रघुवंशी का मर्डर? पहले भी बनाया था प्लान, पुलिस की चार्जशीट में खुले कई राज