पिता जी आपका सिर्फ एक इशारा और... रोहिणी आचार्य के अपमान पर भड़के तेजप्रताप, जानें किसे दे दी चेतावनी

Tej Pratap Yadav On Rohini Acharya Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आरजेडी में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच, तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े हालिया विवाद पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी.

bihar tejashwi yadav Tej Pratap got angry on the insult of Rohini Acharya sanjay yadav
Image Source: Social Media

Tej Pratap Yadav On Rohini Acharya Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आरजेडी में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच, तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े हालिया विवाद पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो कुछ हुआ, मैं सह गया… लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह असहनीय है."

तेज प्रताप ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के निकट कुछ सलाहकारों (संजय यादव और रमीज) को निशाने पर लिया. उन्होंने चेतावनी दी, "सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी."

रोहिणी आचार्य का बयान

तेज प्रताप ने रोहिणी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उनके ऊपर चप्पल उठाई गई. तेज प्रताप ने लिखा, "जबसे मेरी बहन के साथ यह हुआ, दिल की चोट अब क्रोध में बदल चुकी है. इन चंद लोगों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है."

पिता से हस्तक्षेप की अपील

तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से हस्तक्षेप की मांग करते हुए लिखा, "पिता जी, एक संकेत दीजिए… आपका सिर्फ एक इशारा और बिहार की जनता इन अन्याय करने वालों को सजा देगी. यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की है."

परिवार और पार्टी पर असर

रोहिणी के लगातार बयान और आरोप-प्रत्यारोप के चलते लालू परिवार में गतिरोध बढ़ गया है. इस विवाद ने पार्टी की अंदरूनी राजनीति को और जटिल बना दिया है और भविष्य में राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें- लालू परिवार में कलह की असली वजह आई सामने, जानें रोहिणी ने क्यों छोड़ा घर; तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप