पटना: अगर आप बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. बिहार पुलिस, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 4361 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को csbc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
पात्रता मापदंड
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को पात्रता मापदंडों का पालन करना होगा.
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को इंटरमीडिएट (10 2) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.
ड्राइविंग लाइसेंस: उम्मीदवार के पास हल्का मोटर वाहन (LMV) और भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
इस भर्ती में आयु सीमा की गणना मैट्रिक प्रमाण-पत्र से की जाएगी. कट ऑफ तिथि के अनुसार उम्र सीमा तय की गई है. गैर आरक्षित कोटि के उम्मीदवारों की न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़ा वर्ग/अत्यधिक पिछड़ा वर्ग पुरुष के उम्मीदवारों की न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़ा वर्ग/अत्यधिक पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ट्रांसजेंडर के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. पूर्व में संविदा में कार्यरत अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि के अनुसार छूट दी जाएगी.
क्या होगी भर्ती की प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण होंगे. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी. इसे परीक्षा को पास करने वाले उम्मीवार शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे. इसमें मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा. लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम सीधे मेरिट सूची का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि वे केवल अर्हक प्रक्रिया के रूप में काम करेंगे.
आवेदन शुल्क
कैसे करें आवेदन?
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है. इसके लिए सबसे पहले csbc.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें. अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को सबमिट करें. इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2025 है. इस भर्ती के लिए जल्दी आवेदन करके आप सरकारी नौकरी के इस सुनहरे अवसर को प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने दिया 375 करोड़ का तोहफा, 2 महीने में मिलेगा लाभ