CM Samrat Chaudhary In Munger: 26 अप्रैल को बैजलपुर गांव के काली मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री समाज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. इस दौरान कई बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, इंजीनियर रोहित चौधरी, कुणाल चौधरी और एनडीए के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात
कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बनना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती दोनों है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है.
#Live: सिंचाई प्रमंडल तारापुर परिसर में उपस्थित जन समुदाय से संवाद कार्यक्रम... https://t.co/cKeBTZCCUf
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 26, 2026
फाइल रोकने वालों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी एक महीने से ज्यादा समय तक फाइल को लंबित रखता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि आम लोगों को काम के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और उन्हें वहीं पर सुविधा मिल सके.
पर्यटन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन को बढ़ाने के लिए पहाड़ी इलाकों का विकास किया जा रहा है. ढोल पहाड़ी को इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 12.49 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई है. इसके अलावा देवघड़ा के उच्चेश्वर नाथ महादेव पहाड़ के विकास के लिए 26 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
अवैध कब्जों पर सख्ती
उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाया जाएगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तारापुर में उनके अपने घर की सीढ़ी भी प्रशासन तोड़ रहा है, जिससे यह साफ है कि नियम सबके लिए बराबर हैं.
निवेश और विकास का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली उत्पादन और गंगा जल से जुड़ी सोलर और पंप स्टोरेज परियोजनाओं पर भी काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-