पुलिस ने 11 महिला चेन स्नैचरों को पकड़ा, तीन पीढ़ियों से कर रहीं थी ये काम; ऐसे देती थीं वारदात को अंजाम

पुलिस ने 11 महिला चेन स्नैचरों को पकड़ा, तीन पीढ़ियों से कर रहीं थी ये काम; ऐसे देती थीं वारदात को अंजाम

मुजफ्फरपुर, न्यूज डेस्क: मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस ने नए साल के दौरान मंदिर की लाइन में लगकर निशाना बनाने वाले चेन स्नैचिंग गैंग (Chain Snatching Gang) की 11 महिला सदस्यों को पकड़ा है. ये महिलाएं त्योहार के दौरान भोली भाली महिला श्रद्धालु को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग करने का काम करती थी. पुलिस ने  बताया कि इस गिरोह में और भी बड़ी संख्या में महिलाएं है जो इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने का काम करती हुई पकड़े गए. ये  महिला चेन स्नैचिंग गैंग की सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आकर वारदात को अंजाम देती थी.

चैन स्नैचिंग की एक बड़ी गैंग का भंडाफोड़

दरअसल नव वर्ष के अवसर पर बाबा गरीब नाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इनमें ज्यादातर महिला शामिल थी.  नगर थाना की पुलिस ने मंदिर परिसर और सड़क के बाहर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात को लेकर टीम तैनात की थी. इस दौरान 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि यह शातिर महिलाएं गैंग बनाकर ऐसे स्थान पर जाती थी जहां पर भीड़ होती थी. वह महिलाओं के बीच में श्रद्धालु बन कर घुस जाती थी और फिर गले की चेन और पर्स आदि चुराकर फरार हो जाती थी. 

जेल जा चुकी हैं महिलाएं

मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े इन महिला चेन स्नैचिंग गैंग के पकड़े जाने के बाद पता चला की यह गिरोह यूपी के गोरखपुर का है और वहां से इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने का काम करने के लिए निकलती थी. ये महिलाएं त्योहार के अवसर पर भीड़ उमड़ पड़ने वाले मंदिर में जाती थी और फिर वहां पर अंजाम दिया करती थी. इन महिला गैंग में कई आपस में रिश्तेदार है तो कोई नानी बेटी और नतिनी भी हैं जो इस गिरोह की सदस्य है. इस गैंग की कुछ महिला सदस्य पहले जेल भी जा चुकी हैं. 

रिपोर्ट-विशाल कुमार