Bihar Flood: पलभर में नदी में समा गया घर! बेतिया से आईं खौफनाक EXCLUSIVE तस्वीरें

Bihar Flood: बेतिया में भारी बारिश के बीच गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव का खतरा बढ़ गया है. नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक मकान देखते ही देखते गंडक नदी में समा गया. घटना का वीडियो सामने आया है.

Bharat 24

Bihar Flood:  बिहार के बेतिया से भारी बारिश और बाढ़ के बीच दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. गंडक नदी में तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के किनारे बना एक मकान देखते ही देखते ढह गया और कुछ ही सेकंड में पूरा आशियाना नदी में समा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नदी के किनारे बना मकान अचानक भरभराकर गिरने लगता है. देखते ही देखते पूरा भवन ताश के पत्तों की तरह ढह जाता है और नदी के तेज बहाव में बह जाता है. यह मंजर बेहद पीड़ादायक है, क्योंकि जिस घर को किसी परिवार ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से बनाया होगा, वह पलभर में तबाह हो गया.

बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. गंगा, कोसी और गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं. ऐसे में नदी किनारे के इलाकों में कटाव का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. बेतिया में सामने आई यह घटना इसी खतरे की गंभीरता को दिखाती है. नदी के तेज बहाव के कारण किनारे की जमीन लगातार कट रही है, जिससे नदी के आसपास बने मकानों और अन्य निर्माणों पर खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir CEO Name Reveal: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO