Bihar Assembly Election Results Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने इस बार उस धारणा को पूरी तरह हिला दिया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में मुकाबला सिर्फ दो दलों के बीच सिमटकर रह जाता है. इस चुनाव ने साबित कर दिया कि मतदाता अब पुराने राजनीतिक समीकरणों में बंधे नहीं हैं.
एआईएमआईएम का उभार, जेडीयू की स्थानीय पकड़ और बीजेपी की रणनीतिक मौजूदगी, इन तीनों ने मिलकर RJD के पारंपरिक मुस्लिम-यादव समीकरण को कई सीटों पर चुनौती दी है. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जहाँ भी एआईएमआईएम मजबूत विकल्प बनकर उभरी, वहां मुस्लिम वोट सीधे उसी ओर मुड़े. वहीं जेडीयू और बीजेपी ने अपने-अपने सामाजिक गठजोड़ के जरिए RJD को पीछे धकेल दिया.
मुस्लिम बहुल सीटों पर RJD का संघर्ष
RJD को इस बार दो तरफ़ा दबाव झेलना पड़ा, एक ओर एआईएमआईएम ने उनका कोर वोट बैंक छीना, दूसरी ओर जेडीयू और बीजेपी ने मजबूत उम्मीदवार खड़े कर मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि 18 सीटों में से 16 पर RJD पीछे चल रही है, जबकि सिर्फ 2 सीटों पर उसे बढ़त मिली है.
सीट-दर-सीट: जहाँ समीकरण बदले और RJD पिछड़ गई
1. बायसी (पूर्णिया)
मुस्लिम वोट सीधे एआईएमआईएम की ओर गया.
2. केवटी (दरभंगा)
यहाँ भी सीधा मुकाबला नहीं रहा, RJD फिर तीसरे नंबर पर.
3. जोकीहाट
1st: एआईएमआईएम- खुर्शीद आलम
2nd: जेडीयू- मंजर आलम
3rd: जन सुराज- सरफराज आलम
4th: RJD- शाहनवाज आलम
पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटों की उपस्थिति के बावजूद RJD चौथे नंबर पर.
4. ठाकुरगंज
एआईएमआईएम पहले, NDA उम्मीदवार दूसरे और RJD तीसरे—वही पैटर्न दोहराया गया.
5. सिमरी बख्तियारपुर
RJD के युसूफ सलाउद्दीन, LJP (रामविलास) के सामने पिछड़ते हुए.
6. कांटी
जेडीयू के अजीत कुमार शीर्ष पर, RJD दूसरे स्थान पर, लेकिन मुकाबला RJD के पक्ष में नहीं.
अन्य सीटें जहाँ RJD को मिला झटका
जहाँ RJD ने बढ़त बनाए रखी (2 सीटें)
1. रघुनाथपुर
RJD के ओसामा शाहाब स्पष्ट बढ़त के साथ आगे. जेडीयू दूसरे स्थान पर. यह सीट RJD के लिए लगभग सुरक्षित मानी जा रही है.
2. बिस्फी
RJD के आसिफ अहमद मामूली बढ़त के साथ पहले स्थान पर, लेकिन बीजेपी के हरीभूषण ठाकुर बेहद नज़दीक, यहाँ मुकाबला अंतिम राउंड तक दिलचस्प बना रहेगा.
मुस्लिम वोट बैंक अब एक ब्लॉक नहीं रहा
इन नतीजों का सबसे बड़ा संकेत यही है कि बिहार की राजनीति पुराने फार्मूलों पर नहीं टिक रही. मुस्लिम मतदाता इस बार एकसमान तरीके से वोट नहीं कर रहे; वे उम्मीदवार, पार्टी की स्थानीय पकड़, और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर विकल्प चुन रहे हैं.
RJD के लिए यह सिर्फ सीटों की हार नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक वोट बैंक के बदलते मानस को समझने की सबसे गंभीर चेतावनी भी है. आने वाले चुनावों में यह पैटर्न उनकी पूरी रणनीति को नए सिरे से तय करने के लिए मजबूर कर सकता है.
यह भी पढ़ें- सुशासन की जीत हुई... बिहार चुनाव के रिजल्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा