Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना एक बार फिर सुर्खियों में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की है. यह कदम राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. हालांकि, कुछ महिलाओं के खातों में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है. आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें और समाधान.
दूसरी किस्त हुई जारी
महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने दूसरी किस्त के रूप में 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में भेजी है. यह रकम सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी गई है. इससे पहले योजना की पहली किस्त भी जारी की गई थी, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मजबूती मिली.
पैसा नहीं आया तो घबराएं नहीं
अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं लेकिन आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. यह समस्या कुछ तकनीकी कारणों से हो सकती है, जैसे:
कहां करें शिकायत?
यदि बैंक से समाधान नहीं मिलता, तो आप अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना केंद्र में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकती हैं. साथ ही, राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया है, जहां से आप शिकायत दर्ज करा सकती हैं और स्टेटस चेक कर सकती हैं.
किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?
योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा. सरकार ने इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं. इसके लिए महिला का स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ा होना अनिवार्य है. महिला का नाम बीपीएल (BPL) सूची में होना चाहिए. जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए अगर आप अभी तक स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं, तो जल्द से जल्द जुड़ना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आए 10-10 हजार रुपये, CM नीतीश कुमार ने किए ट्रांसफर