बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर सहित 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी

Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार (14 जुलाई 2026) को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. पार्टी ने कुल 40 नेताओं और प्रचारकों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है.

Bihar BJP goes all out for the Bankipur by-election Pawan Singh Maithili Thakur
Image Source: Social Media

Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार (14 जुलाई 2026) को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. पार्टी ने कुल 40 नेताओं और प्रचारकों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है. ये सभी बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे.

नितिन नवीन और सम्राट चौधरी करेंगे प्रचार

जारी सूची में सबसे पहला नाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का है. दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तीसरे नंबर पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी का नाम शामिल है.

इसके अलावा विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी और मंगल पांडेय भी चुनाव प्रचार करेंगे.

मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर भी सूची में

बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नेताओं और चर्चित चेहरों को जगह मिली है. इनमें दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, जीवेश कुमार, जनक राम, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेणु देवी और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का नाम भी शामिल है.

इसके अलावा शिला प्रजापति, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता भी प्रचार करेंगे.

पहले उम्मीदवार रहे अभिषेक बंटी भी करेंगे प्रचार

बांकीपुर सीट से बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. अब पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं और पूरी ताकत से नीरज कुमार सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

उन्होंने कहा कि वह हर इलाके में जाकर लोगों से एनडीए उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे.

ये भी पढ़ें- PoJK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना का जुल्म, भारत ने दी चेतावनी, कहा- लोगों के गुस्से...